Saturday, June 27, 2026
29.7 C
Bhopal

आष्टा नगर मंडल के बूथों पर पहुंचे विस्तारक, की समीक्षा

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को प्रदेश भाजपा द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 20 जनवरी से शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत विस्तारक लगातार दिन रात बूथों पर पहुंच कर संगठन द्वारा दिए उक्त कार्य को पूर्ण करने में जुटे हुए है।

विस्तारक योजना के तहत आज सीहोर जिले के आष्टा नगर मंडल के वार्ड 12,13,14,15 के बूथ क्र 162,173,174,175,176, पर विस्तारक अभियान के जिला प्रभारी धारासिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बड़जात्या, जिला भाजपा के सह कार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, बूथ विस्तारक बसंत पाठक, विशाल चौरसिया, भैय्या माथुर, सुमित मेहता, तरुण नागौरी, आकाश सुराना, नीलेश खंडेलवाल, लखन पाटीदार, पहुंचे व बूथ व पन्नाा समितियों का गठन कर पार्टी के संगठन एप में उन सभी जानकारियों, समितियों का पंजीयन किया गया। जावर मंडल में ग्राम खजुरिया जावर, आष्टा ग्रामीण मंडल में ग्राम भंवरा में मैना मंडल के ग्राम रूपेटा, भेरूपुर, रूपाहेड़ा के बूथ 26, 80, 83, 84 पर आज बाबूलाल पटेल, मनोज वैद्य, नरेन्द्र ठाकुर, विष्णु परमार, कृपाराम मितवाल बूथ पर पहुंचे ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, बूथ विस्तारकों, बूथ के कार्यकर्ताओं, पन्नाा समितियों, पेज प्रभारियों के साथ बैठके की एवं संगठन द्वारा दिए गए 22 बिंदुओं को लेकर जानकारियां एकत्रित कर पंजी में दर्ज की। बूथ की संपूर्ण जानकारियां संगठन एप में भी दर्ज की गई। बूथ पर पहुचे बूथ विस्तारकों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए आव्हान किया की अगर कोई पात्र हितग्राही किसी योजना से वंचित है तो उसे उस योजना का लाभ दिलाने के ठोस प्रयास करे। बूथों पर बूथ समिति,पन्नाा समिति,पेज प्रभारी के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सदस्यो के साथ बैठके की जा रही है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img