Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

इंदौर अपराध समाचार – क्रिकेट खेलते समय हुआ विवाद, दोस्त ने नाबालिग को चाकू घोंपा

क्रिकेट खेलते समय झगड़ा हुआ तो एक दोस्त ने नाबालिग दोस्त के पेट में चाकू मार दिया। आरोपित ने पेट के अलावा सिर, हाथ और पीठ में भी वार किया। नाबालिग की हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राऊ थाना पुलिस ने आरोपित नीलेश उर्फ मिर्ची तंवर निवासी अग्रवाल कालोनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे 17 वर्षीय रिजवान पुत्र निजामुद्दीन खान निवासी अग्रवाल कालोनी और उसके दोस्त विनय कौशल, अरबाज खान, परवेज शाह और नीलेश क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रिजवान का नीलेश से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपित नीलेश ने रिजवान पर चाकू से हमला कर दिया।मौके पर मौजूद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और फरियादी के बयान लेने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शादी में गया परिवार, फ्लैट से चोरी हो गए जेवर व रुपये – खातीवाला टैंक क्षेत्र में रहने वाले एक इलेक्ट्रिशियन के फ्लैट से एक लाख रुपये के जेवर व रुपये चोरी हो गए। जूनी इंदौर थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है। मासमू अपार्टमेंट में रहने वाले अब्दुल तैय्यब पुत्र हकीमुद्दीन ने बताया कि वे रविवार सुबह 9 बजे हकीमबाग स्थित रिश्तेदार की शादी में परिवार सहित गए थे। शाम करीब 8 बजे लौटे तो घर के दरवाजे का नकूचा टूटा मिला। बदमाश सोने के कंगन, टाप्स व अन्य जेवर और 50 हजार रुपये चुरा ले गए।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img