Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के तीन घरों में घुसे चोर, जेवर और बाइक ले भागे

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के तीन घरों में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात हुई। गश्त कर रही पुलिस के जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों को देखा तो उनका पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। सुबह पता चला कि क्षेत्र में तीन स्थानों पर चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि ये वही बदमाश हैं, जिनका पुलिस पीछा कर रही थी।

रहवासियों ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले शिवधाम कालोनी में रहने वाले मुकेश हिंदूजा के यहां चोरी की। बदमाश यहां से बाइक चुरा ले गए। बदमाशों के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी मिले हैं, वहीं दूसरी चोरी गंगा विहार निवासी जयप्रकाश मंडलोई के यहां हुई। मंडलोई ने बताया कि उनका गेहूं का व्यापार है। वे मंगलवार सुबह मान के कार्यक्रम में शामिल होने खलघाट गए थे। बुधवार सुबह लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा था, चोर घर की अलमारी में रखे करीब 90 हजार रुपये चुरा ले गए।

सेवानिवृत्त प्राध्यापक के घर में घुसे चोर – तीसरी वारदात कृषि कालेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक बीके सिंह के किराएदार के यहां हुई। मकान मालिक और किराएदार दोनों ही परिवार के साथ घूमने गए हैं। बदमाशों ने सूना मकान देखकर चोरी की। चोरी कितने की हुई है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। उनके लौटने पर पता चलेगा। पुलिस ने आवेदन के आधार पर शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिन बदमाशों ने बाइक चुराई है, संभवत: उन्होंने ही अन्य दो घरों में चोरी की है।

शादी में गया परिवार तो घर में हो गई चोरी – लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सूने मकान में चोरी हो गई। घर से पौने दो लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवर सहित करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार मां विहार कालोनी निवासी 46 वर्षीय देवीसिंह पुत्र महादेव ने शिकायत की थी कि वे 8 फरवरी को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए छतरपुर गए थे। मंगलवार को लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर अलमारी में देखा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

परदेशीपुरा में भी चोरी – परदेशीपुरा में रहने वाले नरेन्द्र पुत्र महेश कुमार अग्रवाल ने परदेशीपुरा थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी की एमबी ट्रेडर्स नाम से फर्म है। बदमाश रात में शटर का ताला तोड़कर घुसे और करीब 25 हजार रुपये चुरा ले गए।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img