Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, आईएमडी का अलर्ट

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर भारतीय राज्यों में शीत लहर जारी रहेगी। जिसके बाद इसके कम होने की संभावना है। आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना जताई है। विभाग के अनुसार एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 2 से 4 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की आशंका है।

यहां शीत लहर की स्थिति:

1. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीत लहर की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यूपी और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड रहेगी।

2. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शीत लहर कम होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान मप्र और ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में और उसके बाद धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।

इन इलाकों में बारिश की संभावना:

1. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 01 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालयल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

2. अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

3. आईएमडी के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हल्की बरसात हो सकती है।

4. अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की वर्षा/बर्फबारी दर्ज हो सकती है।

5. 02 से 04 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img