Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

गुना में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, चिल्‍लाने पर जमा भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर की धुनाई

 शहर कोतवाली थानाक्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती का इंदौर के युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई लगा दी। इस दौरान भीड़ ने कार का कांच भी फोड़ दिया। हालांकि, तीन युवक भाग निकले। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। साथ ही अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवती ने रिश्ता ठुकरा दिया था, जिससे नाराज युवक ने भाई और दोस्तों के साथ अपहरण की योजना बनाई थी।

वेलेंटाइन-डे पर सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे शहर की न्यू सिटी कालोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती रोज की तरह वाहन शोरूम पर काम के लिए घर से निकली थी। युवती जैसे ही एबी रोड पर पहुंची, तभी इंदौर पासिंग कार आकर रुकती है और पांच युवक उतरकर युवती को जबर्दस्ती कार में बैठाने लगते हैं। इसी बीच युवती ने मोबाइल से मामा को लोकेशन भेज दी और चिल्लाने लगी। इधर, आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी, तो भीड़ जमा हो गई और दो युवकों को पकड़कर धुनना शुरू कर दिया। इस दौरान कार का कांच भी फोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों युवकों को हवाले कर दिया गया। इधर, पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। साथ ही अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर भागे तीन आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

युवती ने ठुकरा दिया था रिश्ता

युवती के मामा ने बताया कि लगभग एक साल पहले युवती के रिश्ते की बात दिनेश डुडबे निवासी धार से चल रही थी। लड़का बिजली कंपनी में वाहन चालक है, लेकिन भांजी को उक्त रिश्ता पसंद नहीं था, तो मना कर दिया था। इधर, भांजी शहर के वाहन शोरूम पर काम कर रही थी। इसके बाद न हमने और न ही उनकी ओर से कोई बात की गई थी।

वर्जन

न्यू सिटी कालोनी में रहने वाली युवती का धार में दिनेश डुडबे के साथ रिश्ते की बात चली थी, लेकिन युवती ने रिश्ता ठुकरा दिया था। इसी से नाराज दिनेश अपने भाई और तीन साथियों के साथ गुना आया और युवती के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने दिनेश और उसके भाई सुरेश डुडबे को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img