Wednesday, October 7, 2026
23.2 C
Bhopal

चित्रकूट में गुप्तगोदावरी के पास पलटी बस, 35 यात्री घायल, एक की मौत

सतना जिले में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग रही है। रविवार को जिले में फिर बड़ा हादसा हो गया जिसमें चित्रकूट नयागांव थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी मार्ग पर यात्री बस पलट गई। शाम साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुए इस हादसे में जहां 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं तो एक महिला यात्री की मौत भी हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल जानकीकुंड में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर नयागांव थाना का पुलिस बल पहुंच गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया है। दुर्घटना में एक महिला यात्री मुनउ पत्नी मिंटू उम्र 50 वर्ष निवासी पिथवा, अम्बेडकर नगर अकबरपुर, उत्तरप्रदेश की मृत्यु हुई है। करीब 25 यात्री मामूली चोट और 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना पाते ही मौके पर एसडीएम पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार नितिन झोड़, थाना प्रभारी संतोष तिवारी पहुंच गए और मोर्चा संभाला। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने बचाव व राहत कार्य किया, बाद में पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घटनास्थल पर सैंकड़ो लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर कलेक्टर अनुराग वर्मा व एसपी धर्मवीर सिंह भी पहुंच गए।

आटो रिक्शा को बचाने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी अनुसार सतना की एमपी 19 डी 1786 बस जो कि सतना से यात्रियो को लेकर चित्रकूट गई हुई थी। तभी गुप्त गोदावरी मार्ग पर सड़क में अचानक आटो आ गया जिसे बचाने के दौरान बस का पहिया फिसला और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई।

naidunia

जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से निकलने में सफल रहे जबकि एक महिला की मौत हो गई। बस सतना के मिश्र बंधु बस सर्विस की है जो कि सतना चित्रकूट मार्ग पर चलती है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img