Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

देवास की माता टेकरी पर दिखा लकड़बग्घा, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

देवास। देवास में माता टेकरी पर फिर लकड़बग्घा घूमते हुए नजर आया है। बताया जा रहा है कि रविवार को रपट मार्ग पर लकड़बग्घा लोगों को दिखाई दिया है। जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया है। बीते करीब पांच दिनों से टेकरी पर लकड़बग्घा रात में नजर आ रहा है। डीएफओ पीएन ने शर्मा ने बताया कि टीम टेकरी पर लगाई गई है। कहीं से कोई हमले या शिकार सूचना नहीं हैं। पिंजरा लगाया गया है।

रविवार रात को अलग-अलग दल बनाए गए हैं। एक दल में 9 सदस्य हैं जो रात में अलग-अलग स्थानों तैनात होकर सर्चिंग में जुटे हैं। साथ ही टेकरी पर एक पिंजरा भी लगवाया गया है। कुछ स्थानों पर जाल भी बिछाए गए हैं। जिसके जरिए लकड़बग्घे को पकड़ा जा सके। रेस्क्यू के लिए नगर निगम, वन विभाग और पुलिस की टीम रविवार रात को माता टेकरी पर पहुंची थी। वहीं श्रद्धालुओं पर भी इसका असर हुआ है। खासकर महिला वर्ग माता टेकरी पर इस परिस्थिति में जाने में कतरा रही है। वहीं बच्चों को ले जाने में भी स्वजन अब संकोच कर रहे हैं।

टेकरी पर रोप-वे के अलावा सीढ़ी व रपट मार्ग हैं। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु रपट व सीढ़ी मार्ग का उपयोग माता टेकरी पर जाने के लिए करते हैं। लकड़बग्घा भी इन्ही मार्ग पर नजर आया था। इसलिए श्रद्धालुओं में चिंता है। वहीं कई लोगों का कहना है कि लकड़बग्घा सालों से टेकरी पर रहता है। अभी अभी टेकरी के मार्गों पर नजर आ रहा है। अभी किसी पर हमला नहीं किया और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img