Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

दो दिन तक बढ़ेगा इंदौर शहर का तापमान, सुबह चली ठंडी हवा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 13 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार सुबह शहर में दक्षिणी पश्चिमी हवा 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह अचानक ठंडी हवा चल रही है। सुबह धुंध से राहत मिली और दृश्यता तीन हजार मीटर तक दर्ज की गई।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक इंदौर में अगले दो दिन तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत में सक्रिय हो गया है। इसके कारण हवा का रूख पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी होने से इंदौर सहित प्रदेशभर के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी रही। पश्चिमी चौक के गुजरने के पश्चात पांच फरवरी से इंदौर में तो फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि इंदौर में जनवरी माह में तीव्र ठंड का दौर 11 दिनों तक दिखाई दिया था और शहर में कड़ाके की ठंड पड़ी थी।

फरवरी माह में इंदौर में सामान्य ठंड का दौर ही दिखाई देगा। फरवरी में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि इंदौर में फरवरी माह का जलवायु लक्षण सामान्यतः जनवरी माह के समान ही होते है। अधिकांश समय हवाएं हल्की एवं उत्तरी-पूर्व से आती हुई प्रतीत होती है। शीतकाल की समाप्ति के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ता है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से महीने के अंत तक 20.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बहुत ही कम अवसरों पर न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री के आसपास रहता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img