Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

नकली रेमडेसिविर: इंदौर में रेमडेसिविर बताकर लगा दिए थे नमक व ग्लूकोज के इंजेक्शन

 चर्चित नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कांड में प्रवर्तन निदेशालयस (ईडी) ने दवा माफिया कौशल वोरा, पुनित शाह और अस्पताल संचालक सरबजीतसिंह मोखा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नकली दवा-इंजेक्शन बना कर सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर देश की पहली बड़ी कार्रवाई है। एजेंसी अस्पताल बंद करवाने की तैयारी में भी है।

कोरोना की दूसरी लहर में विजय नगर थाना पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। जांच में पता चला इंजेक्शन का कारखाना गुजरात के मोरबी में होना पाया। यह भी पता चला कि दवा माफिया कौशल वोरा, पुनित शाह एक फार्म हाउस पर नकली इंजेक्शन बना कर सुनील मिश्रा (खंडवा रोड़) के माध्यम से इंदौर, भोपाल और जबलपुर में धड़ल्ले से इंजेक्शन की सप्लाई कर रहा था। नमक और ग्लोकोज से बने हजारों इंजेक्शन कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों को लगा दिए गए थे। जबलपुर के अस्पताल संचालक सरबजीतसिंह मोखा तो खुद के अस्पताल में भर्ती मरीजों को नकली इंजेक्शन लगा रहा था। इस मामले में गुजरात, इंदौर, भोपाल व जबलपुर में केस दर्ज हुए। दो महीने पूर्व ईडी ने टीआइ तहजीब काजी से रिपोर्ट मांगी और दो दिन पूर्व मामले में केस दर्ज कर लिया।

एक ही बैच से खुला जानलेवा इंजेक्शन का राज

पुलिस को जांच में पता चला आरोपितों द्वारा जो इंजेक्शन बनाए वो एक ही बैच से थे। एक आरोपित ने इंजेक्शन बनाने के पहले मुंबई से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदा और हूबहू रेपर व शीशी खरीदी। उसने फार्म हाउस किराये पर लिया और रातों रात इंजेक्शन बना डाले।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img