Tuesday, May 19, 2026
38.8 C
Bhopal

पुलिस की चलती बाइक में आग सिपाहियों ने कूदकर बचाई जान

हबीबगंज थाना क्षेत्र में कैंपियन स्कूल के पास सोमवार को चलती पुलिस की चार्ली (2-1) बाइक में अचानक आग लग गई। इस दौरान चार्ली सवार पुलिसकर्मी कुलदीप लोहिया और नरेंद्र लक्षकार ने बाइक से कूदकर जान बचाई। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची बाइक पूरी जल चुकी थी।हबीबगंज पुलिस के मुताबिक सोमवार को चार्ली 2-1 बाइक पर आरक्षक कुलदीप लोहिया और नरेंद्र लक्षकार गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे फूड जोन कैंपियन स्कूल के पास उनकी बाइक में आग लग गई। इसे देखकर दोनों तुरंत जान बचाकर बाइक से कूद गए। इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। लेकिन बाइक जलकर खाक हो गई।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img