Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

फर्जी आइडी बनाकर ट्रेनाें, प्लेटफार्म पर बेचते थे खान-पान सामग्री, 15 लाेगाें पर केस दर्ज

रेल पुलिस ईकाई के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनाें पर चलती ट्रेनाें एवं प्लेटफार्म पर सक्रिय अवैध वेंडराें के खिलाफ ताबड़ताेड़ कार्रवाई की है। उनके पास से फर्जी आइडी भी बरामद की गई हैं। रेलवे पुलिस ने भाेपाल में पांच, बीना में नौ एवं खंडवा में एक अवैध वेंडर की धरपकड़ की है। एसपी (रेल) हितेश चौधरी ने बताया कि रेल पुलिस ने अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत रेल इकाई भोपाल के तहत आने वाले 10 थाना- खंडवा, आमला, इटारसी, भोपाल, हबीबगंज, बीना, विदिशा, ग्वालियर बीजी, ग्वालियर एनजी व मुरैना थाना में करीब 1200 वेंडरों के पहचान पत्र चेक किए गए। जांच के दौरान भोपाल के पांच, बीना के नौ एवं खंडवा में एक वेंडर के पास अवैध पहचान पत्र मिला। फर्जी वेंडराें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इन वेंडरों को बिक्री के लिए सामान देने वाले ठेकेदारों से भी पूछताछ करेगी।

वैध वेंडरों पर सवा लाख की पैनाल्टी

जीआरपी ने इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर काम कर रहे सभी वेंडरों को चेक किया। अधिकतर वेंडर अपनी जगह से दूसरी जगह सामान बेचते मिले। ऐसे वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने एक लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। कई वेंडर ऐसे भी मिले, जिन्हें रेलवे स्टेशन में सामान बेचने की अनुमति मिली है, लेकिन वे ट्रेन के अंदर सामान बेचते पकड़े गए।

मेडिकल कराया, फीस नहीं जमा की

जीआरपी थाना भाेपाल के प्रभारी दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि अवैध वेंडरों को लाइसेंस के लिए चिकित्सा जांच कराना पड़ती है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद फीस जमा होती है। इनमें से अधिकतर वेंडराें ने मेडिकल कराने के बाद फीस नहीं जमा की। फर्जी पहचान पत्र से वह स्टेशन, ट्रेन में सामान बेचते रहे। जब कभी पुलिस इनसे पूछताछ करती थी, तो अवैध कार्ड दिखाकर भाग जाते थे।

इन पर हुई कार्रवाई

जीआरपी भोपाल ने जयराम, जगदीश, अशोकसिंह, हेमराज कोरी, ब्रजेश चतुर्वेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खंडवा जीआरपी ने विकास रायकवार पर कार्रवाई की है। इसी तरह जीआरपी थाना बीना में अभय अहिरवार, कल्याण राय, गेंदालाल, आकाश अहिरवार, विक्की् रैकवार, विकास राय, पवन, नरेंद्र कुमार, अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img