Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल में मिले 1307 कोरोना मरीज, तीन दिन में छह की मौत

राजधानी में रोज मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन पहले घटने के बाद फिर बढ़ गया। बुधवार को भोपाल में कोरोना के 1307 नए मरीजों की पहचान हुई। कुल 6041 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 21 फीसदी रही। यानी शहर में हर पांचवा संदिग्‍ध पाजिटिव मिल रहा है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 5675 सैंपल की जांच में 1112 मरीज मिले थे। बुधवार को भोपाल में कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई। बीते तीन दिनों में शहर में कोरोना के चलते 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।शहर में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10784 है। राहत की बात यह है कि इनमें से 10640 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी मरीज निजी व सरकारी अस्‍पतालों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अभी तक भोपाल में एक लाख 61 हजार 976 मरीज मिल चुके हैं। हालाकि चिकित्‍सा विशेषज्ञों के मुताबिक जांच में जितने मरीज आ रहे हैं, हकीकत में मरीजों की संख्या चार से पांच गुना ज्यादा है। दरअसल, मरीज जांच कराने के लिए ही नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण सही आंकड़ा पता नहीं चल रहा है। News updating…

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img