Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

भोपाल में वेब सीरीज शूटिंग के इंतजाम में सर्विस प्रोवाइडर ने स्‍थानीय इवेंट कंपनी को लगाया 44 लाख का चूना, एफआइआर दर्ज

शाहपुरा पुलिस ने एक सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित ने भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग और कलाकारों के रहने व उनके इंतजाम की जिम्मेदारी के साथ उनके हवाई यात्रा का इंतजाम एक स्‍थानीय कंपनी से करवाया था। बाद में वह मुंबई का आरोपित वापस भाग गया। उसने जो चेक दिए, वह भी बाउंस हो गए। उसने पीड़ित से दस लाख रूपये नकद भी लिए थे। इस तरह से आरोपित ने पीड़ित को 44 लाख रुपये की चपत लगा दी।शाहपुरा पुलिस के अनुसार समस जैन (29)220 डी-सेक्टर शाहपुरा में परिवार के साथ रहते हैं और सोच फिलम एंड पब्लिसिटी प्रमोशन के नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है कि ‘मोह माया’ वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होनी थी। इसके लिए अंधेरी वेस्ट मुंबई का रहने वाला लली तेंदी उर्फ शरद पैक राय ने उनसे संपर्क किया था। लली ने उनसे अनुबंध किया कि पूरी वेब सीरीज की शूटिंग यूनिट टीम के रहने, खाने का इंतजाम और क्रेन की व्यवस्था वह करेंगे। अनुबंध होने के बाद अप्रैल 2021 में पूरी यूनिट भोपाल शूटिंग के लिए आ गई थी।

दस लाख रुपये नकद भी लिए – लली तेंदू शरद पैकराय ने अनुबंध के बाद पीड़ित से करीब दस लाख रूपये नकद भी लिए थे। बाद में आरोपित ने उसे भुगतान के नाम पर एक बैंक का चेक दिया। जब पीड़ित ने उस चेक को बैंक में भुनाने के लिए पेश किया तो वह बाउंस हो गया। बाद में पीड़ित ने आरोपित को फोन लगाया तो उसने काल रिसीव नहीं की। अब उसका फोन बंद जा रहा है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img