Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

मध्य प्रदेश में अभी स्कूल फिर खुलेंगे या नहीं, फैसला होगा आज

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सरकार ने स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया था। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार सुबह कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू की जाएं या नहीं। इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना संक्रमत स्थिति को लेकर बैठक में कहा था कि स्कूल खोलने का निर्णय दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं। फरवरी महीने में कोरोना संक्रमण में और कमी आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आपात बैठक बुलाई है, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवास पर बुलाया। एक फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर बैठक हो रही है, मंत्री थोड़ी देर में फैसले को लेकर जानकारी देंगे।

News Updating…

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img