Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश समाचार : विदिशा जिले के जंगल में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव

जिले की लटेरी वन परिक्षेत्र कोटरा में मोर के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को रात में गश्त के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने चारों शवों को बरामद कर अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। विभाग के रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना 21 जनवरी की रात की है।

वन विभाग की टीम गश्त पर थी

सेमल खेड़ी मार्ग पर कोटरा के जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त पर थी इसी दौरान जंगल में कुछ लोग दिखाई दिए। टीम जब तक पहुंची वे लोग भाग चुके थे। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो राष्ट्रीय पक्षी मोर के चार शव वहां पड़े हुए थे। रेंजर के अनुसार शिकारियों ने संभवता फंदा बनाकर मोर का शिकार किया है। वन विभाग की टीम ने अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है। रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जंगल में लकड़ी तस्कर और शिकारी सक्रिय

गौरतलब है कि लटेरी उत्तर और दक्षिण वन परिक्षेत्र में लंबे समय से वन्य प्राणियों के शिकार होने का मामला सामने आता रहा है। इसके अलावा यहां के जंगलों में अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई भी होती है। यहां बड़ी संख्या में लकड़ी तस्कर सक्रिय है। कई बार गश्त के दौरान वन विभाग की टीम और तस्करों में झड़प और गोलीबारी की घटनाएं तक हो चुकी हैं।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img