Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया ने किया जान देने का प्रयास

 वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया ने देर रात मंडी बामोरा में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इससे पूर्व उन्होंने अपने परिजनों को मैसेज किया। इस पर परिजन तुरंत उन तक पहुंचे और उन्‍हें बेसुध हालत में इलाज के लिए बीना लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत सागर रेफर कर दिया गया है। सागर में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्‍थित बताई जा रही है।प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शिवशंकर पटैरिया (61) ने रात्रि 2 बजे के आसपास मंडी बामोरा में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इसके पहले उन्होंने अपने परिजनों को इंटरनेट मीडिया पर मैसेज किया। जिसके बाद उनका बेटा सौरभ अपने छोटे भाई के साथ उन्हें तलाशने निकला। वह बिहारी मंदिर के पीछे बगीचा में बेहोशी की हालत में मिले। तत्काल उन्हें रिफाइनरी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार नहीं मिलने पर बीना सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार एक निजी अस्पताल में जारी है। मंडी बामोरा चौकी प्रभारी रामावतार धाकड़ ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनकी हालत स्थिर है। स्वस्थ होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे। बता दें कि शिवशंकर पटैरिया पूर्व वित्तमंत्री राघव जी सीडी कांड से चर्चा में आए थे।

शिवशंकर पटैरिया के छोटे भाई कृष्णा पटैरिया ने बताया कि वह लंबे समय से तनाव में हैं। नवंबर 2020 में उनके उपर 307 का प्रकरण दर्ज हुआ था और लंबे समय तक वह जेल में रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद से वह तनाव में रहते हैं। बीते एक साल में उनके दो मकान भी बिक गए और वह भोपाल छोड़कर मंडी बामोरा में किराए के मकान में रहने लगे। रात्रि में उन्होंने मैसेज किया था, जिसमें आज की रात को आखिरी बताया था। इसके बाद सभी चिंतित हुए और उन्हें तलाशा।

उमा भारती के नजदीकी रहे हैं

शिवशंकर पटैरिया पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद नजदीकी माने जाते रहे हैं। उमा के मुख्यमंत्रित्वकाल में वह वन विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। पूर्व वित्त मंत्री राघवजी सीडी कांड से वह चर्चा में आए और वह बुदनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img