Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

रायपुर और दुर्ग संभाग में आज बारिश के आसार, सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में गिरेंगे ओले

अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिणी हवा के संगम क्षेत्र बनने के कारण गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। साथ ही उत्तर सरगुजा संभाग के एक से दो स्थानों में ओले गिरेंगे।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से अब ठंड का असर भी थोड़ा कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं का संगम बनने के कारण अब एक बार फिर से प्रदेश का मौसम बदल रहा है।

इसकी वजह से रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बने है। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 07.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल ठंड में बढ़ोतरी के कारण पिछले साल की तुलना में गर्म कपड़ों की खरीदारी काफी अच्छी रही।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा का संगम क्षेत्र बनने के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से ही गुरुवार को रायपुर और दुर्ग संभाग में हल्की व मध्यम बारिश के आसार है। साथ ही सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश होने व ओले गिरने के संकेत है। इसके साथ ही गुरुवार तीन फरवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img