Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

रायपुर: तहसीलदार और कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ हड़ताल पर, भटक रहे हितग्राही

प्रदेश के रायगढ़ में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के सभी तहसीलदार और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों तथा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार को हड़ताल करना शुरू कर दिया है। एसडीएम स्तर के अफसरों ने रायपुर जिले के भी सभी सरकारी दफ्तर बंद है।

नामांतरण को लेकर हुई थी मारपीट

बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को रायगढ़ जिले में तहसील कार्यालय में जमीन के नामांतरण कराने को लेकर वकीलों एवं नायब तहसीलदार के मारपीट होने का बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों और वकीलों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वकील हड़ताल पर चले गए हैंऔर जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं। इधर, पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने के आरोप में तीन वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें अधिवक्ताओं का कहना है कि कुछ ऐसे वकीलों को भी पकड़ लिया गया है जिनका कोई दोष नहीं है। घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी भारी रोष है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को एक आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ था। देर शाम डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपित वकीलों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। बहरहाल देखना यह है कि यह विवाद बढ़ता है या फिर समय रहते प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बढ़ते विवाद में पटाक्षेप करने के लिए सरकार की ओर से कोई पहल की जाती है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img