Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

विगत 10 वर्षों में सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में संलिप्तता वाले कुल 1366 अपराधियों से आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर सभी से डोजियर फॉर्म भरवाए गए*

भोपाल – अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नगरीय पुलिस जिला भोपाल द्वारा विशेष अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रों में विगत 10 वर्षों में चोरी, नकबजनी, लूट आदि सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों/अपराधियों को नोटिस देकर विस्तृत पूछताछ हेतु आज दिनाँक 06 मार्च 2022 को दोपहर थानों पर बुलाया गया था।उक्त अपराधियों से क्राइम ब्रांच व थाने की टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा सभी अपराधियों के फोटो, फिंगर प्रिंट, फूट प्रिंट लिए गए एवं निवास/पता हेतु आधार कार्ड, बैंक डिटेल, फोन नम्बर, व्हीकल्स नम्बर तथा कार्य/जॉब सम्बंधी विस्तृत जानकारी ली गई। आरोपियों का हुलिया, वारदात का तरीका, आर्म्स का उपयोग के सम्बंध में जानकारी ली गई।क्राइम ब्रांच व थाने की टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई कि वह पिछले पांच साल में कहाँ रहा, क्या काम/धंधा किया। जमानतदार एवं वकील के संबंध में जानकारी ली गई। सभी आरोपियों से डोजियर फॉर्म भरवाए गए, जिसकी एक कॉपी थाना व एक कॉपी क्राइम ब्रांच अपने रिकार्ड में रखेगी, जो अपराधी आज थाने में उपस्थित नही हुए है, उनके बारे में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*आज दिनाँक 06 मार्च को नगरीय पुलिस जिला भोपाल के समस्त थाना क्षेत्रों में विगत 10 वर्षों में सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों से विस्तृत पूछताछ कर आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली गई, जिसमें चारों जोन के समस्त थानों में कुल 1357 अपराधियों से विस्तृत पूछताछ कर डोजियर फॉर्म भरवाए गए तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं अच्छे नागरिक बनने हेतु समझाइस दी गई।*अभियान के तहत आज जोन-1 के थानों में कुल 324 आरोपियों से पूछताछ कर डोजियर फॉर्म भरवाए गए, जिसमें थाना ऐशबाग में सर्वाधिक 48 फॉर्म भरे गए। जोन-2 में कुल 310 अपराधियों से पूछताछ की गई, जिसमें थाना बागसेवनिया पुलिस द्वारा सर्वाधिक 56 फॉर्म भरवाए गए। जोन-3 क्षेत्र के थानों में कुल 301 आरोपियों पूछताछ कर थाना हनुमानगंज द्वारा सर्वाधिक 61 फॉर्म भरवाए गए, इसी तरह जोन- 4 के थानों मे कुल 431 अपराधियों से पूछताछ की गई, जिसमे सर्वाधिक थाना निशातपुरा द्वारा 104 डोजियर फॉर्म भरवाए गए, *इस तहत आज दिनांक को कुल 1366 अपराधियों से पूछताछ कर कुल 1366 डोजियर फॉर्म भरवाए गए।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img