Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

सेवा संकल्प युवा संगठन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किया पौधरोपण

राजधानी के स्मार्ट उद्यान में सेवा संकल्प युवा संगठन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने मौलश्री और बादाम का पौधा लगाया। युवा संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने मुख्यमंत्री को अपने संगठन के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। संगठन के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये अपनी पॉकेट मनी बचाकर पौधे लगाने का कार्य करते हैं। सेवा संकल्प युवा संगठन द्वारा कोरोना के द्रष्टिगत जन सामान्य को मास्क लगाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। यह संगठन मास्क लगाने वालों को सम्मानित करने और जो मास्क नहीं लगा रहे उन्हें निश्शुल्क मास्क उपलब्ध कराकर मास्क का सदा प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु मास्क लगाओ, उपहार पाओ अभियान चलाया की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री युवा संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के प्रति युवाओं की रुचि प्रशंसनीय है। इस संगठन ने अब तक करीब 1500 पौधों का रोपण किया है। आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा छोटी – छोटी बचत से पौधरोपण के संकल्प को साकार कर रहे हैं। अंकुर अभियान में भी युवाओं की भागीदारी रही है। पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संकल्प सेवा युवा संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान का पौध रोपण करते हुए हस्त निर्मित चित्र सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को भेंट किया। इस अवसर पर संगठन के यश जैन एवं सुमित मालवीय के साथ ही कई लाेग मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img