Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

अनूपपुर में बैंक परिसर से चोरी हो गए 60 हजार रुपये

नगर में संचालित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सामतपुर से 60 हजार रुपये नकद अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिए। यह मामला 8 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे का है। कोतवाली थाना अनूपपुर में अतुल मिश्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है, जो किसान एग्री कल्चर मशीनरी दुकान के संचालक हैं। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सनसनीखेज चोरी का पता लगा रही है।

दुकान के कर्मचारी के साथ गए थे बैंक : दुकान संचालक अतुल मिश्रा निवासी शहडोल ने बताया कि अनूपपुर के सामतपुर तालाब के पास उनकी कृषि यंत्र की दुकान है। मंगलवार को एक व्यक्ति को 1,20000 का असिस्टेंट दिखाना था। बैंक वह दुकान के कर्मचारी दशरथ विश्वकर्मा उर्फ पिन्टू 27 वर्ष निवासी मीडियारास के साथ गए थे। 60 हजार रुपये नकद लेकर बैंक में जमा करने गया था। रुपये लाल पालिथीन में चेक व सील मोहर के साथ रखी हुई थी। बैंक के मुख्य द्वार पर पर्ची भरने का काउंटर है वहीं पर 60000 जमा करने की पर्ची भरी। उसी समय छोटे भाई का फोन आया और मुझे सहकारी बैंक जाना था। रुपये और जमा करने की पर्ची कर्मचारी दशरथ को दिया और चला गया। कर्मचारी दशरथ जब पर्ची काउंटर के पास खड़ा था तब वहां दो लोग थे एक व्यक्ति उसे बातों में उलझा कर रखा हुआ था और दूसरा पालीथिन से रुपये निकाल कर चला गया। लेकिन दशरथ को पता नहीं चला। 500 और 100 की दो गड्डी जो पालिथीन में रखी थी वह गायब थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा देखा तो एक व्यक्ति के द्वारा रुपये निकालते देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले में जुट गई है तथा सेंट्रल बैंक का सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img