Saturday, March 21, 2026
19.1 C
Bhopal

आज प्रदेश के क्रिकेटरों पर होगी पैसों की बारिश

प्रदेश के क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश होन जा रही है। मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) की करीब छह महीने से टल रही वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक और सालाना पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को होगा। इस दौरान कुल 90 लाख रुपये के पुरस्कार बांटे जाएंगे। साथ ही प्रदेश में क्रिकेट की शीर्ष संस्था में 31 करोड़ रुपये का बजट भी पेश होगा। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इंदौर आ रहे हैं।

एमपीसीए के सचिव संजीव राव ने बताया कि एजीएम शाम छह बजे से होगी, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। एजीएम में संस्था का 31 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। हमारा कुल खर्च 28.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ग्वालियर में बनने वाले एमपीसीए के नए स्टेडियम के निर्माण को गति देने के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। ग्वालियर स्टेडियम के लिए शुरुआत में 35 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे बढ़ाकर 68 करोड़ करने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में करीब 10 साल से स्टेडियम निर्माण चल रहा है। बीच में जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों के चलते काम की गति कम हुई थी, मगर अब एमपीसीए इसके लिए कमर कस चुका है। फिलहाल मप्र में सभी अंतरराष्ट्रीय मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होते हैं।

वेंकटेश और आवेश भी होंगे सम्मानित

सालाना पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 90 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल आवेश खान और वेंकटेश अय्यर को भी सम्मानित किया जाएगा। दोनों अभी भारतीय टीम के शिविर के लिए बेंगलुरु में हैं, इसलिए इनके स्वजन सम्मान लेंगे।

सिंधिया का भी किया जाएगा सम्मान

एमपीसीए के पूर्व प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी केंद्रीय मंत्री बनने के लिए सम्मानित करने की योजना है। उनके मंत्री बनने के बाद जब शहर में विजयी जुलूस निकला था, तब एमपीसीए की दूरी चर्चा का विषय रही थी।

Hot this week

अलविदा जुमा: इबादत के साथ दी गई रमजान को विदाई, मुल्क में अमन-चैन की दुआ

​भोपाल। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमा' पर...

रिश्तों का कत्ल: समधी ने महिला गार्ड से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का दबाव बनाया

​भोपाल (मिसरोद): राजधानी के मिसरोद इलाके में रिश्तों को...

दमकल की देरी ने खाक कर दी रजाई-गद्दे की दुकान, 20 फीट ऊंची उठीं लपटें

​भोपाल (कटारा हिल्स): राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र...

ईद और चेतीचांद पर बदला रहेगा भोपाल का ट्रैफिक, निकलने से पहले पढ़ें यह रूट प्लान

​भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा...

शादी के लिए छात्रा पर बना रहा था दबाव , छात्रा ने की FIR

इन्दौर : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में...

Topics

अलविदा जुमा: इबादत के साथ दी गई रमजान को विदाई, मुल्क में अमन-चैन की दुआ

​भोपाल। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमा' पर...

दमकल की देरी ने खाक कर दी रजाई-गद्दे की दुकान, 20 फीट ऊंची उठीं लपटें

​भोपाल (कटारा हिल्स): राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र...

ईद और चेतीचांद पर बदला रहेगा भोपाल का ट्रैफिक, निकलने से पहले पढ़ें यह रूट प्लान

​भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा...

शादी के लिए छात्रा पर बना रहा था दबाव , छात्रा ने की FIR

इन्दौर : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में...

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सवा दो करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर। जबलपुर पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच...

भोपाल से इंजीनियर गिरफ्तार: बेंगलुरु पुलिस ने तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

​बेंगलुरु/भोपाल। बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img