Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर में एक अप्रैल से रात दस बजे से सुबह छह तक उड़ानें बंद

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के कारण अप्रैल से अगले चार माह के लिए एयरपोर्ट रात में बंद रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस संबध में सभी एयरलाइंस को पत्र लिख कर कहा है कि अप्रैल से चार माह के लिए वह रात 10 से सुबह छह बजे के बीच चलने वाली अपनी उड़ानों को रिशेड्यूल कर ले, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार प्रधानमंत्री के नए एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के लिए रनवे के अंतिम छोर के यहां पर टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इस काम के लिए करीब चार माह का समय लगेगा, इसलिए प्रबंधन ने चार माह का नोटम जारी किया है। अब एयरलाइंस को पत्र लिख कर इस संबध में जानकारी दी गई है और उन्हें रात 10 से सुबह छह बजे तक उड़ानें नहीं चलाने के लिए कहा गया है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से रात 10 बजे के बाद चार उड़ानों का संचालन हो रहा है। रात 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट सूरत से, 10.55 बजे मुंबई से और रात 11.25 बजे कोलकाता से इंदौर आती है। वहीं रात 11.55 बजे इंडिगो की ही एक उड़ान पुणे जाती है। वहीं अक्सर रात को 10 बजे से पहले की कई उड़ानें भी लेट हो जाने पर 10 बजे के बाद आती और जाती है। 28 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अब एयरलाइंस को इन्हें रीशेडयूल करना होगा।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दी थी। कई बार रद भी कर दी जाती रही है। लेकिन अब संक्रमण के कम होने के साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियां इंदौर से बंद की गई अपनी कई उड़ानों को फिर से चालू करने जा रही है। साथ ही इंदौर से कई नई उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं। हो सकता है कि ऐसे में इन नई फ्लाइट्स को कुछ और समय इंतजार करना पड़े।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img