Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

Indore Crime News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो भेजकर सगाई तुड़वाई

 विजय नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित अभिषेक आजाद चौकसे के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि अभिषेक ने नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। युवती का रिश्ता तय हुआ तो आरोपित ने रिश्तेदारों को फोटो भेज कर सगाई तुड़वा दी।

पुलिस के मुताबिक पलासिया क्षेत्र निवासी युवती आरोपित अभिषेक आजाद चौकसे से साथ ही पढ़ाई करती थी। पांच साल पूर्व समता विला अनुराग नगर में अभिषेक ने युवती को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की अवस्था में अभिषेक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने भाई आशीष उर्फ गुड्डू चौकसे से मुलाकात करवाई और बताया वह पनागर गाडरवाड़ा का गुंडा है। युवती का आरोप है कि आशीष ने भी युवती तो धमकाया और अभिषेक के साथ रहने का दबाव बनाया।

दो बार गर्भवती हुई लेकिन अभिषेक ने गर्भपात करवा दिया। जनवरी में उसकी सगाई हुई तो अभिषेक ने रिश्तेदारों को कॉल व मैसेज करना शुरू कर दिए। वह घर से कब और कहां जाती है, इसकी निगरानी के लिए युवकों को पीछे लगा दिया। पिछले सप्ताह तिलक नगर थाना क्षेत्र में युवती को धमकाया। पुलिस ने अभिषेक की तलाश में एक दल बैंगलुरु भेजा लेकिन वह फरार हो गया।

पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप

महिला थाना पुलिस ने जोबट निवासी छात्रा की शिकायत पर मुकामसिंह बघेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एसआइ सुधा के मुताबिक मुकाम भी जोटब आलीराजपुर का रहने वाला है और उसकी छात्रा से दोस्ती थी। आरोप है कि पुलिस लाइन में पदस्थ मुकाम ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। इसी तहर परदेशीपुरा थाना पुलिस ने 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर धर्मेंद्रसिंह कुशवाह निवासी नंदा नगर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img