Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

रूस-यूक्रेन संकट: तनाव के बीच रूस ने परमाणु अभ्यास के रूप में लॉन्च की हाइपरसोनिक मिसाइल

रूस-यूक्रेन संकट: यूक्रेन से जारी तनाव के बीच रूस ने शनिवार को हाइपरसोनिक मिसाइलें लान्च की हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष की देखरेख में रणनीतिक परमाणु अभ्यास के हिस्से के रूप में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का अभ्यास किया गया। ये मिसाइलें हवा और पानी दोनों में हमला करने में माहिर हैं। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) ने इस बात की जानकारी दी है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि वार्षिक अभ्यास में किंजल और सिर्कोन हाइपरसोनिक मिसाइलों और कई अन्य हथियारों का प्रक्षेपण किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार पहले से ही इस अभ्यास की योजना बनाई गई थी, जिसमें रूसी एयरोस्पेस बलों, दक्षिणी सैन्य जिला इकाइयों, सामरिक मिसाइल बलों को शामिल किया गया है।

मंत्रालय ने दावा किया कि अभ्यास का उद्देश्य सैन्य कमान, लड़ाकू लान्चिंग इकाइयों, लड़ाकू जहाजों के चालक दल और रणनीतिक मिसाइल वाहक की तैयारी का परीक्षण करना है। साथ ही कहा कि इस अभ्यास के दौरान रणनीतिक परमाणु और गैर-परमाणु बलों की विश्वसनीयता की जांच करना है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह देश की परमाणु क्षमता की तैयारी को परखने का अभ्यास है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को यकीन, अगले हफ्ते होगा रूस का हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते यूक्रेन पर हमला करवा देंगे। इसी के चलते रूस समर्थित विद्रोहियों के परिवार सुरक्षित स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। बाइडन को आशंका है कि यूक्रेन पर हमले के लिए बहाना तैयार करने के लिए पुतिन रूस पर झूठा हमला भी करा सकते हैं। प्रतिक्रिया में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमले की योजना से इन्कार किया है। लेकिन यूक्रेन सीमा पर सैन्य तैनाती पर कोई सफाई नहीं दी है। शनिवार को परमाणु हथियारों का रखरखाव करने वाले रणनीतिक बल ने अभ्यास किया और बैलेस्टिक व क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया, यह अभ्यास खुद पुतिन ने देखा। इस बीच रूस समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेन की सेना के बीच गोलाबारी और झड़पें जारी हैं।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img