Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में पांच साल के बच्चे को बांधकर रखती थी सौतेली मां, रोज करती थी पिटाई

बाणगंगा क्षेत्र में पांच साल के बच्चे के साथ सौतेली मां जुल्म कर रही थी। घर से बच्चा बाहर नहीं जाए, इसलिए उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर रखती थी। बच्चे के साथ मारपीट भी की जाती थी। चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ जाकर बच्चे को मुक्त करवाया।

चाइल्ड लाइन से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। एक अज्ञात व्यक्ति ने 1098 टोल फ्री नंबर पर सूचना दी थी कि पांच वर्षीय बच्चे के साथ उसकी सौतेली मां रोज मारपीट करती है। इसके बाद हमारी टीम की काउसंलर मंजू चौधरी और अमित बाणगंगा थाना पहुंचे। यहां से पुलिस को साथ लेकर बच्चे के घर पहुंचे। टीम ने देखा तो उस समय भी बच्चा रस्सी से बंधा हुआ था। हाथ और पैरों को रस्सी से कस कर बांधा हुआ था। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी थे। अधिकारियों ने बताया कि जब हम लोगों ने उसे खोला और उससे बात की तो उसने बताया कि मम्मी रोज मरती है। मैं बाहर खेलने जाता हूं तो मम्मी खूब पिटाई करती है। सौतेली मां रानू से बातचीत की कोशिश की तो उन्होंने सहयोग नहीं किया। बच्चे के पिता ने भी कहा कि मेरी दूसरी पत्नी बच्चे से मारपीट करती है। रानू घर पर ही रहती है। पिता मजदूरी करते हैं। इसके बाद टीम बच्चे को अपने साथ लेकर बाणगंगा थाने आ गई। बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। सौतेली मां पर केस दर्ज किया गया है। बच्चे को अभी बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img