Tuesday, October 27, 2026
30 C
Bhopal

करारी हार के बाद कांग्रेस की कार्रवाई:सोनिया ने 5 राज्यों के अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

यूपी और पंजाब सहित 5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने कार्रवाई करते हुए इन प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कहा- सोनिया गांधी ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा है।

उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

इधर, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है। सोशल मीडिया पर लेटर शेयर करते हुए गोदियाल ने लिखा- हाईकमान के आदेश के बाद मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। हार की नैतिक जिम्मेदारी मेरी है। संगठन के तमाम कोशिशों के बावजूद हम सरकार नहीं बना पाए। वहीं यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया है।

Hot this week

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img