Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

जबलपुर में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन डंपर जब्‍त

जबलपुर जिले में खनिज का अवैध उत्खनन से लेकर संग्रहण और परिवहन का काम अभी भी नहीं रुक रहा है। तेजी से बढ़ते इस काम पर विभाग की कार्रवाई भी लगाम नहीं लगा पा रही हैं। दरअसल इस बार फिर खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए कई वाहनों को पकड़ा।

पाटन बायपास के पास तीन वाहन डम्पर, हाइवा को पकड़ा : विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन बायपास के पास तीन वाहन डम्पर, हाइवा को गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए रोका गया है। मौके पर तीनों वाहन के चालकों के पास गिट्टी खनिज की ईटीपी पाई गई थी, जो की सतना जिले के तक के लिए जारी की गई थी। मौके पर वाहन के चालकों द्वारा बताया कि उनके द्वारा स्थानीय बाज़ार (सिहोरा से कटनी) में गिट्टी लेकर जाया जा रहा था। वाहन के चालकों द्वारा वाहनों में गिट्टी मानेगांव स्थित अलग-अलग क्रेशर से इसे लाया जा रहा है, लेकिन गिट्टी की रायल्टी किसी अन्य स्थान से जारी की गई थी। सभी वाहनों की रायल्टी अमान्य करते हुए तीनों वाहनों को मौके पर जब्‍त किया गया तथा नुनसर चौकी की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।

इन वाहनों को पकड़ा :

– वाहन डम्पर क्र. MP-20GA-7299, चालक- रफ़ीक शेख निवासी आधारताल जबलपुर।

– वाहन डम्पर क्र. MP-20GA-3101, चालक- हरीचरण भूमिया निवासी ग्राम कैथरा तहसील मझौली।

– वाहन हाइवा क्र. MP-04HE-3243, चालक- अनिल गोंड निवासी दुबरिया तहसील बरगी।

तेवर एवं सहजपुर स्थित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया : खनिज विभाग के जांच दल द्वारा ग्राम तेवर एवं सहजपुर स्थित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। मौके पर ग्राम सहजपुर के पास शासकीय मार्ग के किनारे लगभग चार डंपर रेत का बिना कोई अनुमति के भंडारण पाया गया है। मौके पर उक्त स्थान पर रेत खनिज को जब्‍त किया तथा स्थानीय व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया गया है। मौके पर रेत खनिज का अवैध भण्डारण का प्रकरण बनाया गया है। इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक दीपा बारेवार, अभिषेक पटले द्वारा की गई।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img