Saturday, June 20, 2026
33.6 C
Bhopal

Bhopal Crime News: औबेदुल्‍लागंज में पुत्र ने की पिता की हत्या, कर्ज चुकाने के लिए रुपये नहीं देने से नाराज था

‘बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया’ यह कहावत वीभत्‍स ढंग से एक बार फिर चरितार्थ हुई। औबेदुल्‍लागंज के ग्राम हाजली में एक कलियुगी पुत्र ने सिर्फ इसलिए अपने पिता का कत्‍ल कर दिया, क्‍योंकि उन्‍होंने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया था। आरोपित पुत्र ने फायनेंस कंपनी सहित कई जगह से कर्जा ले रखा था। कर्ज चुकाने के लिए पिता से रुपये मांगता रहता था, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। इससे नाराज होकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि 12 फरवरी को रात 7:30 बजे करीब शंकर लाल गौर उम्र 62 वर्ष घर से खाना खाकर खलियान वाले घर पर सोने के लिए गए थे। 13 फरवरी को सुबह 7:30 बजे के लगभग छोटा बेटा राजकुमार भैंस का दूध दुहने खलियान आया तो पिता खाट के नीचे औंधे मुंह पड़े थे। उनकी बांई आंख के नीचे से खून निकल रहा था। पुलिस टीम को घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही मानसिंह इवने को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो मानसिंह ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा हरिओम उर्फ गौतम गौर कर्ज से परेशान था। पिता से पैसे मांगने पर उनके द्वारा पैसे नहीं देने एवं पिता द्वारा उसके हिस्से की जमीन नाम न करने कारण उसने मेरे व अमित लोवंशी के साथ मिलकर अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित हरिओम गौर (38), मानसिंह उर्फ मनीष इवने (29), अमित लौवंशी (21) को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की है।

Hot this week

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

Topics

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img