Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

Satna Crime News : रीवा से सब्जी लेने कहकर घर से निकली महिला का सतना के चित्रकूट में मिला शव

सतना जिले के चित्रकूट नयागांव थाना अंतर्गत हनुमान धारा के पास रीवा की एक महिला का लहुलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के स्वजनों ने गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस इससे इनकार करते हुए दुर्घटना बता रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला लगभग 38 वर्षीय सत्यभामा मिश्रा है जो कि रीवा जिले के थाना रायपुर करचुरियान अतंर्गत भाटी गांव की रहने वाली है। वह घर से सब्जी लेने को कहकर बीते दिनों निकली थी लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह उसका शव चित्रकूट में हनुमानधारा के पास मिला लहूलुहान हालत में मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नयागांव थाना की पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को पहले मरचुरी में रखवा दिया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

स्वजनों के बयान के आधार पर भी की जा रही जांच : नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है लेकिन स्वजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया है जहां शव का एक्सरे भी कराया गया ताकि किसी तरह की गोली अथवा लगी है तो उसकी जानकारी मिल सके। महिला के दो बच्चे हैंं और पति मानसिक तौर पर बीमार है जो शिक्षक था लेकिन वर्तमान में विगत दो वर्षों से घर पर ही रहता है।

महिला के पास कागजात और मोबाइल मिले : पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पास से कुछ कागजात मिले हैं और साथ में मोबाइल फोन भी मिला है। जिसके आधार पर उनके स्वजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर स्वजन चित्रकूट पहुंच गए और पुलिस थाने में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस अब यह तथ्य खोजने में जुटी है कि रीवा से सब्जी लेने घर से कहकर निकली महिला आखिर चित्रकूट कैसे पहुंची। इस दिशा में पुलिस को भी संदेह पैदा हो रहा है जिसे लेकर हत्या की आशंका के तहत भी जांच शुरू कर दी गई है और महिला के फोन काल की डीटेल भी खंगाली जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img