Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

जबलपुर में घर के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोरी

संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की सांई कालोनी के एक सूने घर में आत चोरों ने धावा बोलकर सोना-चांदी का बेशकीमती सामान पार कार दिया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त माकान मालिक सपरिवार घर से बाहर रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।संजीवनीनगर थाना क्षेत्र की सांई कालोनी में रहने वाले आकाश कुमार जैन शिकायत दर्ज कराई है कि वो एक फरवरी की सुबह अपनी ससुराल सागर गया था। वहां से जब बीती रात वो घर वापस लौटा तो उसने घर के दरवाजे का कुंदा उखड़ा पाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का सामान जमीन पर फेंका हुआ था और उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, चैन, पेंडल, 2 चूड़ी, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी बाले, चांदी की 10 जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया, जियो फाईबर सेटअप बाक्स, एक टाटा स्काई सेटअप बाक्स और स्टेपलाइजर गायब थे। संजीवनी नगर पुलिस ने आकाश कुमार जैन की शिकायत पर धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बरेला में भी टूटा ताला: बरेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बमबमपुरा निवासी हंस कुमार सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह तीन फरवरी की शाम सपरिवार हरदा अपनी रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान देख-रेख के लिये उसने पड़ौस मेेंं ही रहने वाले गुड्डू को चाबी दे रखी थी। शनिवार की सुबह गुड्डू ने हंसकुमार को फोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। उस वक्त तक हंसकुमार भी बरेला के लिये वापस निकल चुका था। इसलिये कुछ ही घंटों में वो घर वापस आ गया। घर आकर उसने जब गौर से देखा तो पाया कि मेन गेट का ताला टूटा था। उसकी मोटर सायकल, जिसे वह घर के अंदर रखकर गया था- बाहर खड़ी है। अंदर कमरे में रखी आलमारी का पल्ला खुला था, लॉकर टूटा था जिसमें रखा सोने का हार एवं चांदी के 11 सिक्के, पायल और नगदी 8 हजार रुपये गायब थे। हंसकुमार इसकी शिकायत बरेला थाने में दर्ज कराई है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img