Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

पन्‍ना में शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर से वृद्घा और उसकी दो पोतियां घायल

 जिले के पर्यटन ग्राम मड़ला में शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर से अपने घर के सामने बैठी वृद्घा व उसकी दो पोतियां घायल हो गईं। जिनमें वृद्घा और उसकी छोटी पोती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल वृद्घा की बड़ी पोती अंजलि शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हम लोग घर के बाहर बैठे थे तभी तीन लोग मोटरसाइकिल लहराते हुए निकले जो नशे में इतने धुत्त थे कि उन्हें यह भी होश नहीं था कि जाना कहां है और आए कहां से हैं। उन्होंने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए हमारे घर में घुसा दी जिससे गाड़ी गेट में फंस गई इस दौरान दादी को जोरदार टक्कर लगने से वह गिर गई और छोटी बहन को भी जोर से टक्कर लगी जिससे वह भी गिरकर लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दादी का पैर फैक्चर होने से आपरेशन की बात डाक्टर द्वारा कही गई है। पोती के चेहरे में चोट है और बत्तीसी हिलने की जानकारी सामने आई है। वही बड़ी पोती को मामूली चोट बताई जा रही है। इस प्रकार नशे में धुत मोटरसाइकिल सवारों ने एक हंसते खेलते परिवार को संकट में डाल दिया है।

करंट की चपेट में आ जाने से किसान की मौत : पन्‍ना कोतवाली अंतर्गत आने वाले मुटवाकला गांव में रविवार रात खेत की सिंचाई के समय एक युवा किसान करंट की चपेट में आ जाने से उसे आनन-फानन में परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां रात लगभग 10 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुटवाकला निवासी जगत सिंह पिता स्वर्गीय प्राण सिंह उम्र 30 वर्ष खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए तारों की चपेट में आ कर हादसे का शिकार हो गया। घटना के संबंध में जैसे ही स्वजन व ग्रामीणों को जानकारी मिली वह उसे आनन-फानन में युवक को जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां रात लगभग 10 बजे डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जिला चिकित्सालय के पीएम हाउस में पीएम उपरांत मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया है। इस हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बताया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img