Saturday, July 4, 2026
28.9 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update: आगामी दो दिनों तक शुष्क बना रहेगा मौसम, ठंड से कुछ राहत

 राजधानी सहित प्रदेश में रात और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 10 फरवरी से एक बार फिर तापमानों में गिरावट हो सकती है। इसके पीछे कारण यह है कि एक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

कमजोर तीव्रता वाले इस सिस्टम के प्रभाव से हवा का पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हवाओं का रुख बदलने से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। दोपहर के समय धूप में चुभन महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 10 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं।

इधर, राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। बीते रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बता दें कि रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहों में हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, रीवा, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से कम व शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। इधर, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया, खजुराहो व पचमढ़ी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आगे बढ़ गया है। उधर आठ फरवरी को एक अन्य तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात भी बन सकता है। जिसके चलते अभी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद 10 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img