Sunday, June 21, 2026
35.1 C
Bhopal

जिम में दोस्ती कर फ्लैट पर बुलाया; चॉकलेट खिलाकर बेहोश किया

भोपाल के दवा मार्केट में एक लड़की से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चॉकलेट खिलाकर बेहोश कर ज्यादती की। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी ने दूसरी बार भी लड़की से ज्यादती करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। किसी तरह घर पहुंची लड़की ने परिजन के साथ हनुमानगंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 32 साल की लड़की एक जिम में जॉब करती है। उसकी अक्टूबर 2021 में हिमांशु गुप्ता नाम के युवक से पहचान हुई। उसने बताया कि वह जिम का सामान सप्लाई करता है। अगर उसे कोई जरूरत हो तो वह उसे कम रुपयों में दिला सकता है। मामले की जांच कर रही एसआई कंचन राजपूत ने बताया कि इसी के चलते उनकी पहचान हो गई। वह एक दूसरे के करीब आ गए।लड़की ने आरोप लगाए कि सामान देखने के बहाने 16 जनवरी की दोपहर दवा बाजार में स्थित एक फ्लैट पर बुलाया। लड़की ने आरोप लगाए कि हिमांशु ने उसे चॉकलेट खाने को और कोल्ड ड्रिंक्स पीने को दिया। चॉकलेट खाते ही उसे बेहोशी जैसे होने लगी। इसी का फायदा उठाकर हिमांशु ने उससे दुष्कर्म किया। वह पूरी तरह होश में नहीं होने के कारण विरोध नहीं कर पाई। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर उसे दुष्कर्म किए जाने का एहसास हुआ। विरोध करने पर हिमांशु ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस कारण वह चुपचाप घर आ गई।घर आने के बाद भी पीछा करने लगालड़की ने आरोप लगाए कि घटना के बाद से ही उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद ही वह उसका पीछा करने लगा। वह उसके घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। मजबूर होकर वह उसके बुलाने पर तीन दिन पहले उसके फ्लैट पर गई। यहां पर हिमांशु ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके दोस्तों के आने के कारण वह वहां से भागने में कामयाब हो गई। घर पहुंचकर घटना के बारे में उसने परिजनों को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img