Sunday, March 15, 2026
24.6 C
Bhopal

फर्जी वेबसाइट से ठगे एक लाख रुपये, इंदौर क्राइम ब्रांच ने फरियादी को वापस दिलवाए

आनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को खुलासा किया। ठग ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की। उसने बैंक के डेबिट कार्ड की गोपनीय जानकारी व ओटीपी लेकर एक लाख रुपये ठग लिए। फरियादी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने रुपये वापस करवाए।

पिछले दिनों क्राइम ब्रांच को महेंद्र राठी ने मामले की शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच फ्राड इंवेस्टीगेशन सेल ने जांच की तो पता चला कि ठग ने पतंजलि योग संस्थान की फर्जी वेबसाइट बनाकर आवेदक से बुकिंग के नाम पर संपर्क किया। ठग ने आवेदक के कोटक बैंक के डेबिट कार्ड व ओटीपी की जानकारी लेकर एक लाख रुपये की राशि मोबिक्विक वालेट के माध्यम से आहरित कर ली। क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्यवाही कर संबंधित मोबिक्विक कंपनी से संपर्क कर आवेदक की आहरित राशि आवेदक के बैंक खाते में वापस दिलवाई।

सख्ती से की जा रही है कार्रवाई – उल्लेखनीय है कि पुलिस आयुक्त इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र ने लोगों से छलकपट करते हुए ठगी करने वालों के खिलाफ अफसरों को सख्ती के आदेश दे रखे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राइम ब्रांच) गुरुप्रसाद पाराशर ने आनलाइन ठगी व सोशल मीडिया संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए क्राइम ब्रांच फ्राड इंवेस्टीगेशन टीम को लगाया है।

यहां करें शिकायत – अफसरों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान वेबसाइट पर जल्दबाजी में आकर अपनी निजी जानकारी न दें। अनजान व्यक्ति द्वारा किए गए कॉल पर विश्वास करके अपनी बैंक व निजी जानकारी भी साझा न करें अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दें या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करें।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल

​भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लोन लेकर दिए 1.50 लाख भी हड़पे

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ...

बीटेक छात्र ने वीडियो कॉल पर दी जान, पिता का आरोप— रिश्तेदार ने हड़पे थे 1.30 लाख

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल

​भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लोन लेकर दिए 1.50 लाख भी हड़पे

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 10 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में मानवता को शर्मसार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img