Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल से खुलेगा राज

बिलासपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने मंगलवार की शाम किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन ने फांसी के कारणों की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इससे फांसी के कारणों की जानकारी मिल सकती है।

अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाली प्रियंका गुप्ता(28) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह जूना बिलासपुर में मनोहर गुप्ता के किराए के मकान में रहती थी। वह चार महीने पहले ही शहर में आई थी। मंगलवार की शाम सात बजे तक आसपास के लोगों ने उसे देखा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। आठ बजे के करीब पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह चली गई। थोड़ी देर बाद वह फिर आई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से अंदर देखा। कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। युवती के स्वजन को इसकी जानकारी दी गई। देर रात ही युवती के पिता पारस गुप्ता और अन्य रिश्तेदार शहर पहुंच गए। बुधवार की सुबह उनकी मौजूदगी में कमरा खोला गया। पंचनामा के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके साथ ही स्वजन ने भी घटना के कारणों से इंकार किया है। पुलिस ने युवती के कमरे से उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। इसकी जांच के लिए साइबर सेल के पास भेजा जाएगा। पुलिस को इससे आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

साथ पढ़ने वालों को भी नहीं जानकारी

पुलिस ने युवती के कोचिंग सेंटर से भी इस संबंध में जानकारी ली है। उसके साथ पढ़ने वालों ने किसी तरह की परेशानी की जानकारी होने से इंकार किया है। इसके अलावा आसपास के लोगों ने भी घटना के कारणों के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img