Saturday, February 14, 2026
24.1 C
Bhopal

बैरागढ़ मेन रोड से लालघाटी तक उखड़ने लगा राजमार्ग, चार साल से नहीं हुआ डामरीकरण

बैरागढ़ मेन रोड से लालघाटी तक करीब पांच किलोमीटर लंबा मार्ग जगह-जगह से उखड़ने लगा है। डामर की परत खराब होने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा हैै। लोडंग वाहन चालकों एवं बीआरटीएस की बसों को गड्ढों के बीच वाहन निकालने पड़ रहे हैं।

बैरागढ़ मेन रोड, हलालपुर बस स्टेंड रोड एवं लालघाटी रोड के रखरखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। मेन रोड को जोड़ने वाले दो दर्जन अधिक मार्गों का मेंटनेंस नगर निगम करता है। मेन रोड पर करीब चार साल पहले डामरीकरण किया गया था। इस बार मानसून में भी इसका रखरखाव नही किया गया। रोड की उपरी परत पूरी तरह से उख्ाड़ गई है। इससे रोड उबड-खाबड़ हो गया है। कालका चौक से बस स्टेंड तक रोड का कुछ हिस्सा धंस गया है इससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। हलालपुुर बस स्टेंड से लालघाटी के बीच कुछ स्थानों पर मानसून में गड्ढे हो गए थे, इन्हें अभी तक नहीं भरा गया है। मेन रोड भोपाल-इंदौर राजमार्ग का हिस्सा है।

वीआइपी रोड पर हर साल डामरीकरण

मेन रोड पर जहां चार साल से डामरीकरण नहीं हुआ है वहीं वीआइपी रोड पर हर साल डामर की परत बिछाइ जा रही है। यहां रोड खराब होने से पहले ही डामरीकरण कर दिया जाता है। कपड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी का कहना है कि जहां रोड निर्माण की जरूरत है वहां अनदेखी की जा रही है और जहां जरूरत नहीं है वहां बेवजह काम किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। कपड़ा एवं बर्तन व्यापारियों ने कालका चौक से लालघाटी तक मेन रोड पर तत्काल डामरीकरण करने की मांग की है।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img