Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

शीतलहर की चपेट में राजधानी, 5.5 ‍डिग्री पर पहुंचा रात का पारा

बर्फीली हवाओं से राजधानी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हाे गया है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाे सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी के अलावा धार, रायसेन एवं रतलाम में शीतलहर का असर रहा। पचमढ़ी में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अभी दाे-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

शहर में तीन दिन में मौसम ने अचानक करवट बदली है। रविवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। जाे सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। दाे दिन में मंगलवार काे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.5 पर पहुंच गया। दाे दिन में रात का पारा 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में काेई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के पहाड़ाें पर बर्फबारी हाे रही है। हवा का रूख उत्तरी बना रहने से रात एवं दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। आसमान साफ रहने और सर्द हवाएं चलने के कारण साेमवार काे शहर में शीतल दिन रहा था। मंगलवार काे भी शीतल दिन रहने की संभावना है। दाे दिन में अचानक ठंड बढ़ने का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। रात के अलावा लाेग दिन में भी अलाव जलाकर ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मप्र के मौसम काे प्रभावित करने वाला काेई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रूख भी उत्तरी बना रहने से अभी दाे-तीन दिन तक ठंड के तेेवर तीखे बने रहने के आ

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img