Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल के बीआरटी कारीडोर में चला रहा था कार, केस दर्ज

होशंगाबाद रोड पर बीआरटी कारीडोर में कार चला रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने बागसेवनिया थाने में केस दर्ज कर लिया है। कार चालक ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी से अभद्रता कर कार लेकर भाग गया। पुलिस ने कारीडोर में लगे कैमरों से हासिल फुटेज के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को ट्रैफिक पुलिस दानिश नगर चौराहे पर मौजूद थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार कारीडोर के अंदर चलती पाई गई। पुलिस ने स्टापर लगाकर कार को रोका। साथ ही चालक को बताया कि कारीडोर में कार चलाना प्रतिबंधित हैं। इस पर कार चालक अभद्रता करते हुए कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाते हुए कार क्रमांक एमपी-04-सीजी-9635 के चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा-283 एवं मोटर यान अधिनियम की धारा- 115, 194 (दो) के तहत केस दर्ज कर लिया है। कार नंबर के आधार पर कार एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने 198 लोगों के चालान काटे

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सीसीटीवी कैमरे और आइटीएमएस की मदद ली जा रही है। रविवार को यातायात पुलिस ने लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाले 68, मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाने वाले 34, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह गलत दिशा में वाहन चलाने वाले तीन, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले तीन वाहन चालकों के चालान बनाए। इसके अतिरिक्त दो पहिया पर तीन लोगों के सवार होने पर 82 चालान काटे गए। इस तरह कुल 198 चालान बनाए गए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा द्वारा ऐसे 790 लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। जिन्होंने तीन या तीन से अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें नोटस जारी कर समन शुल्क जमा करने को बोला गया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उनके खिलाफ कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img