Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल के बैरागढ़ अस्पताल में कोरोना जांच किट की किल्‍लत, मरीज हो रहे परेशान

राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में स्‍थित सिविल अस्पताल में कोरोना जांच किट की कमी के कारण जांच कराने पहुंच मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में सर्दी-जुकाम एवं बुखार से पीड़ित कई मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन किट की कमी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।

अस्पताल में रैपिड एंटिजन टेस्ट के लिए प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन इनमें से करीब 20 से 25 मरीजों को दूसरे दिन आने को कहा जा रहा है। पिछले एक माह से संत हिरदाराम नगर जोन क्षेत्र में प्रतिदिन 80 से 100 लोग कोरोना पाजिटिव आ रहे हैं, ऐसे में जिन लोगों को प्रारंभिक लक्षण होते हैं वे तत्काल जांच कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल में यह जांच निश्शुल्क होती है, जबकि निजी लैब पर इसके लिए लोगों को करीब एक हजार रूपये खर्च करने पड़ते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोग अस्पताल का रूख कर रहे हैंं।

जांच का समय बढ़ाने की मांग

अस्पताल में आरटी-पीसीआर जांच सुबह दस से दोपहर ढाई बजे से होती है। नागरिकों का कहना है कि जांच कम से कम शाम पांच बजे तक होना चाहिए। वहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि जांच किट की कमी के कारण दोपहर दो बजे के बाद सेंपल नहीं लिए जा रहे हैं। अस्पताल में जांच कराने पहुंचे तुलसी जोतवानी के अनुसार वे जांच कराने पहुंचे तो कहा गया कि किट खत्म हो गई है। जोतवानी का कहना है कि जांच में विलंब से कोरोना संक्रमण तेज गति से बढ़ सकता है।

अस्पताल में पर्याप्त किट उपलब्ध है। प्रतिदिन 80 से 100 सेंपल लिए जा रहे हैं। समय पर जांच के लिए पहुंचने वाले सभी मरीजों के सेंपल लिए जा रहे हैं क्योंकि हमें उसी दिन सेंपल भेजने होते हैं। विलंब से पहुंचे मरीजों को ही दूसरे दिन आने का कहा जाता है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img