Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में मनचले ने युवती के अश्‍लील फोटो किए वायरल, दोस्‍ती टूटने से था नाराज

राजधानी के कोलार में एक मनचले ने अपनी पुरानी दोस्त के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपित पीड़िता के द्वारा दोस्ती तोड़ने के बाद से नाराज था। उसने इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर क्रेजी बॉय नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो भी अपलोड कर दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।कोलार पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती कालेज में पढ़ती है। करीब दो साल पहले मार्च 2020 में उसकी दोस्ती बसंत अहिरवार से हुई थी। दोनों फोन पर बात करते थे और कई बार बाहर भी घूमने गए थे। इस दौरान युवक ने युवती के कई अश्लील फोटो खींच लिए थे। पिछले साल मई 2021 में युवती के घरवालों को उनकी दोस्ती का पता चला तो युवती ने बसंत से दोस्ती तोड़ दी। उसके बाद से युवक लगातार युवती पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों बसंत ने युवती के अश्लील फोटो अपन फर्जी इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। रिश्तेदारों ने फोटो देखकर युवती को बताया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर बसंत के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है

कपड़ा व्यापारी की पत्नी ने लगाई फांसी

उधर, ऐशबाग की इंद्रा कालोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी की पत्नी 48 वर्षीय सीमा जैन ने सोमवार शाम घर में फांसी लगा ली। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक सीमा जैन गृहणी थीं। उनके पति अनिल कुमार जैन बरखेड़ा पठानी में कपड़े की दुकान चलाते हैं। सोमवार को दोपहर सीमा घर पर अकेली थीं। उनके पति और बेटा दुकान पर गए थे, जबकि बेटी परीक्षा देने के लिए कालेज गई थी। दोपहर बाद तीन बजे बेटी परीक्षा देकर बाहर निकली तो उसने मां को फोन किया। उस वक्त सीमा सामान्य थीं। शाम करीब चार बजे बेटी घर लौटी तो चैनल का दरवाजा बंद था। उसने अपने पास रखी चाबी से ताला खोला और अंदर पहुंची तो मां फांसी के फंदे पर लटकी थी। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img