Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

Delhi: राजधानी में अगले हफ्ते से खुल सकते हैं स्कूल, शुक्रवार को एलजी की अगुवाई में DDMA की अहम बैठक

Delhi Schools reopen : दिल्ली में अगले हफ्ते से स्कूल खौले जा सकते हैं। दरअसल परसों यानी शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के नेतृत्व में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की वर्चुअल बैठक होगी। DDMA की इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के बीच माना जा रहा है कि कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी और स्कूलों को खोलने का भी फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते हुई DDMA की बैठक के बाद उपराज्यपाल के दफ्तर ने कहा था कि बच्चों के लिए स्कूल खोलने और अन्य प्रतिबंधों के बारे में अगली बैठक में फैसला होगा।

अभी क्या है स्थिति?

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं और रोजाना नये मामलों की संख्या 3 हजार से नीचे पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3028 मामले दर्ज किए गए, जबकि 27 मरीजों की मौत हुई। यहां पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 4.73% रह गई है। बुधवार को दिल्ली के कई अस्पतालों में ओपीडी और सर्जरी की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे मरीजों को बहुत राहत मिली है। पिछली बार DDMA ने प्राइवेट ऑफिस में 50% क्षमता के साथ काम, वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों को खोलने के ऑड-इवन नियम खत्म किए गए थे। वैसे राज्य में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लागू है और बच्चों के लिए स्कूल बंद है।

स्कूलों के खुलने पर होगा फैसला?

माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में स्कूलों को खोलने और उससे जुड़ी एसओपी बनाने पर ठोस फैसला हो सकता है। दरअसल कुछ दिनों पहले अभिभावकों के संगठन ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मिलकर जल्द से जल्द स्कूलों को खोलने की अपील की थी। खुद डिप्टी सीएम ने इस मांग का समर्थन किया और छात्रों पर भविष्य को लेकर चिंता जताई थी।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img