Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में लो फ्लोर बस की टक्कर से घायल महिला ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

 राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में लो फ्लोर बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा कलेक्टोरेट के सामने हुआ था।कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक कोलार रोड स्थित ओमनगर निवासी उमा पत्नी राजेश सोनाने (30) कलेक्टोरेट परिसर में फोटो कापी की दुकान चलाती थी। मंगलवार शाम को वह कलेक्टोरेट मे सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी एक लो फ्लोर बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उमा को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे उमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से टक्कर मारने वाली बस की तलाश कर रही है।उधर ईंटखेड़ी थाना इलाके में 29 जनवरी को मकान निर्माण का काम करते समय ऊंचाई से गिरकर एक युवक घायल हो गया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक अरवलिया निवासी रामगोपाल पुत्र बाबूलाल मीना (38) राजमिस्‍त्री का काम करता था। 29 जनवरी को ढोलखेड़ी में एक मकान में काम कर रहा था। इस दौरान करीब पांच फीट की ऊंचाई से वह सिर के बल गिर पड़ा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब आठ बजे रामगोपाल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img