Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो आरोपित ने बना ली दूरी

राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले युवती से मेलजोल बढ़ाया, शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया और बाद में भी उसके साथ ज्‍यादती करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्‍कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती की दोस्ती घर के पास रहने वाले भूपेंद्र से थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो भूपेंद्र ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ महीने पहले युवती गर्भवती हुई तो भूपेंद्र ने उससे दूरी बना ली। युवती के दबाव डालने के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करा दिया।

महिला को भेजे अश्लील संदेश, प्रकरण दर्जउधर, पिपलानी पुलिस ने एक महिला शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला की एक साल पहले एक मामले में सुभाष सक्सेना नामक व्यक्ति से हुई थी। उसके बाद सुभाष हर कभी उन्हें फोन करने लगा। वह मोबाइल पर गंदे मैसेज भी भेजता था। महिला ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन सुभाष की हरकतें बंद नहीं हुईं। परेशान होकर उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img