Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में सवारी बिठाने को लेकर विवाद,आटो चालक पर जानलेवा हमला

 बस स्टैंड से आटो में सवारियां बिठाने को लेकर हुए विवाद में तीन भाइयों ने एक आटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर लिया। हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो लोगों की तलाश की जा रही है।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक रमीज पुत्र शफीक खान (32), लालघाटी स्थित बरेला गांव में गली नंबर-दो में रहता है। वह हलालपुरा बस स्टैंड से आटो चलाता है। बरेला गांव में रहने वाले भाई आशिक, आरिफ और सद्दाम भी हलालपुरा बस स्टैंड से आटो चलाते हैं। सभी को रोजगार मिले, इस वजह से यहां आटो चालकों ने नंबर लगाने की व्यवस्था कर रखी है। शुक्रवार रात को बस से उतरी सवारी को ले जाने का नंबर आरिफ का था, लेकिन रमीज ने सवारी को आटो में बिठा लिया था। इस बात को लेकर रात करीब डेढ़ बजे हलालपुरा बस स्टैंड के पास कब्रिस्तान के सामने आरिफ और रमीज का विवाद होने लगा। इस दौरान आरिफ के साथ ही आशिक और सद्दाम ने भी रमीज के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान सिर में चाकू के वार लगने से रमीज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

बीयू परिसर में कार से पांच छात्रों के मोबाइल फोन चोरी

भोपाल। कानून विषय की परीक्षा देने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पहुंचे पांच छात्रों के मोबाइल फोन चोरी चले गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर स्थित आकृति गार्डन निवासी आयुष श्रीवास्तव एलएलएम अंतिम वर्ष का छात्र है। शनिवार सुबह 11:30 बजे वह साथियों के साथ पेपर देने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पहुंचा था। उसने अपना और चार साथियों के मोबाइल फोन, पर्स आदि कार में रख दिए थे। पेपर समाप्त होने पर वे लोग कार के पास पहुंचे तो देखा कि उनके मोबाइल फोन पर्स गायब थे। पर्स में दो एटीएम कार्ड, 2200 रुपये रखे थे। पुलिस विवि. परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज से साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img