Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में सीएम शिवराज के निर्देश के बाद भी ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को राहत का इंतजार

मध्‍य प्रदेश में फसल नुकसान का रकबा डेढ़ लाख हेक्टेयर के पार

प्रारंभिक आकलन के अनुसार 500 करोड़ रुपये देनी होगी आर्थिक सहायता

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि के 15 दिन बाद भी किसानों को राहत राशि बांटने का काम शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर नौ जनवरी को सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ है, उसका तत्काल सर्वे कर राहत राशि दी जाए। इसके लिए एक सप्ताह का समय तय किया गया था। इसके बावजूद 15 दिन बीतने के बाद भी किसानों को न तो राहत मिली है और न ही सर्वे का कार्य पूरा किया गया है। अब तक 25 जिलों में डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल के नुकसान का आकलन किया गया है।

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से रबी फसलों को पहुंचे नुकसान के आकलन का सर्वे नौ जनवरी से कराया जा रहा है। अभी 25 जिलों से प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। इसमें फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) डेढ़ लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। 70 तहसीलों के एक हजार 157 गांवों के एक लाख 67 हजार 201 किसानों की फसल को क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए थे कि सात दिन में सर्वे का काम पूरा कर तीन दिन बाद से किसानों को राहत बांटी जाए। लेकिन अब तक सर्वे ही पूरा नहीं हो पाया है। किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार आर्थिक सहायता देने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत पड़ेगी। यह राशि सभी जिलों को आपदा राहत फंड से ग्लोबल हेड में उपलब्ध कराई जाएगी।

छह से 10 जनवरी के बीच प्रदेश में ओलावृष्टि से रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। फसल क्षति का आकलन करने के लिए सभी जिलों में सर्वे कराया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के बाद दावे-आपत्तियों का निराकरण करके किसानों को सहायता देने के लिए अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे।

इनका कहना है

सर्वे का काम अभी चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोरोना के कारण सर्वे में कुछ विलंब हुआ है। फिर भी हमारी कोशिश है कि राहत बांटने का काम जल्द प्रारंभ कर दें।

मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img