Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

मप्र की शान ओलिंपियन एश्‍वर्य प्रताप की नजर आइएसएसएफ वर्ल्‍ड कप के स्‍वर्ण पदक पर

 मध्‍य प्रदेश की शान एश्‍वर्य प्रताप सिंह तोमर फरवरी-मार्च में इजिप्‍ट के शहर कायरो में होने वाले आइएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) वर्ल्ड कप में पदक के लिए निशाना साधेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय शूटिंग टीम की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के लिए मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के ओलिंपियन खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को शामिल किया गया है। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर वर्ल्ड कप की पुरूष व्यक्तिगत, टीम एवं मिक्स टीम इवेन्ट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्‍व कर चुके एश्‍वर्य का यहां पदक का दावेदार माना जा रहा है। खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एश्‍वर्य को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

छोटे से गांव से ओलिंपिक तक क सफर तय कर चुके है एश्‍वर्य

खरगोन जिले के झिरनिया तहसील के छोटे से गांव रतनपुर में तीन फरवरी 2001 को किसान परिवार में जन्मे एश्वर्य प्रताप सिंह वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षणरत है। हाल ही में सम्पन्न टोक्यो ओलम्पिक 2020 में एश्वर्य ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया और भारतीय शूटिंग टीम के साथ ओलिंपिक में भागीदारी भी की थी। एश्वर्य प्रताप ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक देश को दिलाएं है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एश्वर्य प्रताप ने 21 स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित 38 पदक जीते है। उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में 459.3 अंक हासिल कर नया विश्व रिकार्ड बनाया और देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। एश्वर्य शूटिंग अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुमा शिरूर, सुनीता लाखन, वैभव शर्मा एवं अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत प्राप्‍त कर रहे है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img