Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल, मासूम बालिका की मौत, तीन इंदौर रेफर

आष्टा। नगर के बड़ा बाजार गणेश मंदिर के सामने स्थित गली क्षेत्र में रहने वाले माथुर परिवार के सदस्य सगाई कार्यक्रम संपन्ना कर उत्तर प्रदेश से वापस आष्टा लौट रहे थे कि 28 जनवरी शुक्रवार को सुबह लगभग 5.30 बजे आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर कार एमपी 04 सीवी 5285 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पार्वती थाना पुलिस सूचना मिलते ही एएसआई लोकसिंह मरावी व अन्य कर्मी तत्काल घटना स्थल चक्की जोड़ पंहुचे ओर घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा भेजा गया। उक्त सड़क हादसे में 2 माह की एक मासूम बालिका की मौत हो गई, वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात इंदौर रेफर किया।

पार्वती थाना पुलिस के एएसआई लोकसिंह मरावी ने बताया की इस घटना में कार में सवार माथुर परिवार के प्रदीप उर्फ राजू भाई माथुर उनकी पत्नी संध्या माथुर, बहू रानी माथुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। इस घटना में कार में सवार माथुर परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए, जिन्हें मामूली चोट आई हैं। एक दो माह की बच्ची की घटना में दुखद मौत हो गई, जिसका आष्टा में अंतिम संस्कार किया गया। घटना में गंभीर जिन तीनों घायलों को इंदौर रेफर किया गया इन तीनों का इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे तथा सगाई समारोह करके वापस लौट रहे थे, तभी सुबह 5.30 बजे यह घटना घटित हुई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img