Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सख्ती के बाद रायपुर में रेत का अवैध परिवहन करते 20 हाईवा को अधिकारियों ने किया जब्त

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश पर रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार की देर रात रायपुर के अनेक क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अवैध परिवहन करने वाले 20 हाईवा को जब्त किया। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

अनुविभागीय दंडाधिकारी तिल्दा प्रकाश टंडन ने बताया कि तिल्दा में 6 और खरोरा में 6 कुल 12 हाईवा को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त किया गया है। संयुक्त टीम में राजस्व विभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश टंडन ,तहसीलदार तिल्दा सरिता मंडरिया ,थाना प्रभारी रमेश मरकाम और मोहसिन खान शामिल थे। अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर निर्भय साहू ने बताया कि अभनपुर और नवापारा क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 5 हाईवा को जब्त किया गया। है। कार्यवाही अभी भी जारी है।

इन वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए इन हाईवा वाहनों के चालक मौके से अपनी हाईवा वाहन को छोड़कर भाग गए।अनुविभागीय दंडाधिकारी निर्भय साहू, तहसीलदार पवन ठाकुर, नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। आरंग अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि जबसे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, लगातार अवैध रेत खनन हो रहा है। अब जाकर सरकार ने सख्ती की है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img