Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

24 घंटे में कोरोना के 2,35,532 नए केस, 871 मौत, 4.91% हुए एक्टिव केस

: देश में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,35,532 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 871 मरीजों की मौत हुई है जबकि 3,35,939 मरीज ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी देश में 4.91% यानी 20,04,333 एक्टिव केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 13.39% है।

: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जानिए कौन है साहिल शाह: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। 31 साल का साहिल शाह उर्फ फ्लैको पिछले कुछ माह से फरार चल रहा था। अधिकारियों ने बताया, सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी रहे फ्लैको को दुबई से लौटते ही पकड़ लिया गया। राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग मामले में एक आरोपी की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। अधिकारियों ने बताया, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी साहिल शाह का नाम पहली बार तब सामने आया जब एजेंसी ने दो आरोपियों – करण अरोड़ा और अब्बास लखानी को ड्रग्स सप्लाय के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

naidunia

इसरो इस साल लांच कर सकता है आदित्य-एल1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल आदित्य-एल1 अंतरिक्षयान लांच कर सकता है। अपनी तरह का यह पहला अंतरिक्षयान सूर्य का अध्ययन करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व प्रमुख एएस किरण कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। किरण कुमार ने इसके अलावा अन्य जानकारियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा, मार्स आर्बिटर मिशन ने मंगल का अध्ययन करते हुए सात साल पूरे कर लिए हैं। इसने खगोलीय अनुसंधान के लिए बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण अध्ययनों के लिए डाटा उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा, चंद्रयान दो आर्बिटर के सभी पेलोड चालू हैं। यह कई और वर्षों तक सेवा में बना रह सकता है। भारत और अमेरिका के एक संयुक्त वर्कशाप में उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इसरो और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी भी चंद्रमा को लेकर एक मिशन पर सहयोग करेंगी। इस वर्कशाप का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया था।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img